Apr 7, 2020

परसपुर में कोरोना योद्धाओं पर हमला,हमलावरों ने कागजात फाड़े,5 पर केश दर्ज।

परसपुर/गोण्डा - 

उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में बाहर से आए लोगों की सूची बनाने पँहुची आशा कार्यकत्रियों के साथ दबंगो द्वारा हमला कर उनके साथ मारपीट व अभद्रता की गई, जिसमें 5 लोगो पर मामला दर्ज कराया गया है।बता दें कि,आशा कार्यकत्री बीना यादव व नीलम तिवारी दुबई सऊदी अरब दिल्ली मुंबई कोलकाता से आये हुये लोगो की सूची  बनाने गई थी और करीब लगभग 30 लोगों का नाम लिखने के बाद जब वह अनीश पुत्र मतई के घर जो कि बाहर से आये थे पहुंची तो वहां पहुंचे पहले से मौजूद अनीश पुत्र मतई  महफूज पुत्र मतई मुजिम पुत्र मतई  , जौलक पुत्र रज्जब अली, ( पठान टोला)  साहिल पुत्र सनै  ( पठान टोला ) सिराजुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन( दक्षिण तकिया ) छोटू पुत्र बद्दू  (दक्षिण तकिया ) कालिया ( पठान टोला) द्वारा गाली देते हुए उनके समस्त अभिलेख फाड़ दिये तथा उनके साथ गये उनके बेटे को मारने पर उतारू हो गये उसके बाद प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री को गाली देते हुये एकाएक तीनो लोगो पर टूट पड़े तथा लात घूंसे से मारने लगे वहां से जान बचाकर भागी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इसकी सूचना अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से की गई। 


दी गयी शिकायत में आशा कार्यकत्रियों द्वारा उनके साथ मारपीट करने, सरकारी रजिस्टर फाड़ डालने,तथा क्षेत्र में दुबारा दिखाई पड़ने पर अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को संज्ञान में लेते हुये उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पाँच लोगो के विरुद्ध बिभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है ।

No comments: