करनैलगंज/ गोंडा - कोरोना वायरस की वजह से सरकार द्वारा भले ही लॉक डाउन किया गया है, लेकिन आमजनमानस उसके नियमो का पालन करने को तैयार नहीं हो रहा है। करनैलगंज कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक,सर्व यूपी बैंक,एसबीआई बैंक की शाखा सहित बैंक की फेंचाइजी पर भी बैंक ग्राहक बगैर मास्क लगाये एक दूसरे से सटकर खड़े दिखाई दिये।सुबह बैंक खुलते ही कस्बे में सभी बैंको पर ग्राहकों की भारी भीड़ लग गयी। वहीं सर्व यूपी बैंक सकरौरा पर पुलिस लोगो दूर;दूर रहकर अपनी बारी आने का इंतज़ार करने की अपील कर रही है थी, तो इलाहाबाद बैंक में कोई पुलिस कर्मी दिखाई नहीं पड़ा,लेकिन दोपहर बाद वहाँ भी दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस की दो पहिया व चार पहिया वाहन सड़क पर दौड़ते रहे लेकिन फिर भी बाजार में रोज की अपेक्षा मंगलवार को काफी तादात में लोग खरीददारी करते रहे। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस से बचाव हेतु किया गया लॉकडाउन का असर नहीं दिख रहा है । प्रभारी निरीक्षक के के राणा का कहना है कि,पुलिस टीम लगाई गई है वह खुद लगातार गस्त कर रहे हैं,लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

No comments:
Post a Comment