बलरामपुर - कोरोना वायरस जैसी महामारी के चक्र को तोड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 21 दिन लॉकडाउन की घोषणा करने के साथ समस्त देशवासियों से अपील किया कि सभी लोग एक दूसरे की मदद के लिये बढ़ चढ़कर भूमिका निभाये, लॉकडाउन लगाने की वजह से दिहाड़ी मजदूरो के सामने परिवार चलाने की समस्या खड़ी हो गई गरीब परिवार के लिये सरकार द्वारा हर प्रकार की मदद का प्रयास भी जारी किया गया,तो वही कई सामाजिक संगठनों की तरफ से मदद करने के लिए लोग आगे आए इसी क्रम में बलरामपुर जिले के नहर बालागंज मुरलीपुर के निवासी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव की तरफ से एक पहल शुरू किया गया,कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुत्र सनिल श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव,अंकित श्रीवास्तव के साथ अंश श्रीवास्तव और गौरव श्रीवास्तव के द्वारा अपने मोहल्ले एवं आसपास के जरूरतमंद परिवारों को अपने यथाशक्ति से खाद्य सामग्री वितरण किया गया खाद्य सामग्री मे आटा,चावल,सब्जी,तेल,चीनी,
चायपत्ती,सब्जी मसाला का पैकेज बनाकर वितरण किया गया जिसे पाकर लोगो के चेहरे खिल गए उन लोगों ने श्रीवास्तव परिवार को तहे दिल से धन्यवाद दिया श्री श्रीवास्तव ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए उपाय बताते हुए ये आश्वासन दिया कि आगे भी आप लोगों की मदद की जाएगी और साथ ही समस्त जनपद वासियों से अपील किया कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने अपने मोहल्ले व आसपास के रहने वाले जरूरतमंदों की मदद करें।

No comments:
Post a Comment