Apr 6, 2020

हाईकोर्ट अधिवक्ता की अनोखी पहल, जरूरतमंदों को बांटा राहत सामग्री, कहा अभियान रहेगा जारी।




तरबगंज गोंडा। मुंबई हाई कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने अनोखी पहल करते हुए लाक डाउन के समय का सदुपयोग करने के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और महात्मा बुद्ध लोक सेवा मिशन के अध्यक्ष के टी तिवारी के साथ मिलकर तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के सुदूर गांव में जहां पर राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है और लोग पीड़ित हैं उनके घर डोर टू डोर पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री वितरण करने का बीड़ा उठाया है। बताते चलें कि ढोढेपुर गांव के रहने वाले और लाकडाउन के चलते गांव में ही फंसे मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता त्र्यंबक नाथ तिवारी ने गरीब विकलांग वृद्ध और असहाय लोगों के लिए सोमवार को लगभग 300 पैकेट खाद्य सामग्री जिसमें आलू प्याज नमक वाशिंग पाउडर साबुन आटा दाल चावल शामिल है को ढोढेपुर रामापुर सिंहपुर लव्वाटेपरा सेझिया  अमदही कटहा में डोर टू डोर वितरण कराया ।त्र्यंबक  नाथ तिवारी ने बताया कि लॉक डाउन के चलते मुंबई नहीं जा पाए तो केटी तिवारी के सुझाव पर पूरे तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवारों को  सहायता उपलब्ध करा रहे हैं यह अभियान जारी रहेगा।

No comments: