गोण्डा -रविवार की शाम 9 बजे जब पूरा देश प्रधानमंत्री के आवाहन पर दीप जलाकर एकजुटता का संदेश देने में जुटा था तो वहीं बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी का तमंचे से गोली चलाते वीडियो वायरल हुआ। बता दें कि,जब विश्व मे फैली महामारी से बचाव हेतु सरकार बहुत गम्भीरता पूर्वक कार्य कर रही है और संकट के इस दौर में जब पूरा राष्ट्र कोरोना रक्षकों का उत्साह बढ़ाने के लिये दीपक, मोमबत्ती,टार्च तथा मोबाइल जलाकर एकजुटता का संदेश देने का काम कर रहा है, तब भाजपा महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी दीपक जलाने की जगह तमंचे से डिस्को कर सरकार व पार्टी की किरकिरी करा रही हैं।पहले उन्होंने अपनी घर की छत पर जाकर हर्ष फायरिंग की और फिर अति उत्साह में उसे अपने फेसबुक पर भी डाल दिया,फेसबुक पर वीडियो पड़ने के बाद हर्ष फायरिंग का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है,और लोगो की तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं।अब सवाल उठता है कि हर्ष फायरिंग कानूनन जुर्म है तो ऐसे में क्या सरकार व पार्टी महिला नेता पर कार्रवाई करेगी। इसपर अब जनचर्चा का दौर जारी। गोली चलाते वीडियो वायरल।
No comments:
Post a Comment