Mar 8, 2020

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,एसीएल में कटा केक,हुआ भव्य आयोजन।

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बे में कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान आरजीसीएसएम स्किल्स कोटा द्वारा संचालित एकेडमी आफ कम्प्यूटर लर्निग की प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर केक काटकर बहुत ही आकर्षक व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु छात्राओं ने वर्तमान परिवेश में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि,अब महिलायें किसी भी मायने में पीक्षे नहीं हैं। छात्राओं ने महिलाओं का आवाहन करते हुये कहा कि,महिलाओं को संकोच त्याग कर राष्ट्र निर्णाण में आगे आना चाहिये। रंगोली प्रतियोगिता में प्रशिक्षु छात्रा रीना सिंह, मुस्कान, अंजू, नेहा सिंह, सोनाली सिंह, खुशी शुक्ला, प्रज्ञा सिंह शामिल रहीं।
एकेडमी की महिला ट्रेनर शहजादी, दामिनी मिश्रा, राहिला अंसारी ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। दामिनी मिश्रा ने कहा कि हमारी एकेडमी प्रतिवर्ष सैकड़ो महिलाओं को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़कर उन्हें एक कुशल कामगार बनाने का कार्य कर रही है।
आज तमाम लड़कियाँ अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना परिवार चला रही हैं। एकेडमी के वरिष्ट प्रशिक्षक रमेश पांडे ने कहा कि एकेडमी अनवरत 15 वर्षो से कम्प्यूटर शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को मजबूत बनाने का कार्य कर रहा है। अब तक सैकड़ो महिलाएं रोजगार प्राप्त कर सुन्दर जीवन यापन कर रही हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक बलदेव प्रसाद पांडे, दिनेश कस्यप, विश्नु शुक्ला, विकास, गुफरान अंसारी आदि  रहे।

No comments: