Mar 7, 2020

नगरपालिका क्षेत्र में चली जेसीबी,ढहाया गया अवैध निर्माण बड़ी कार्यवाही।

गोण्डा - शहर में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी द्वारा बड़गांव के निकट जीजीआईसी के सामने वाली गली में सरकारी मार्ग पर किये गये अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। और अतिक्रमणकर्ता गंगाधर तिवारी से,नोटिस के बाद भी स्वयं अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन द्वारा हटाये जाने का जुर्माना भी वसूलने की कार्यवाही की गई। बता दें कि, जीजीआईसी के सामने  गली में नगर पालिका द्वारा लगवाई गई रबर मोल्डिंग के ऊपर ही पिलर बनवाकर अतिक्रमण कर लिया गया था जबकि नगर पालिका द्वारा पहले से ही नक्शे को अवैध घोषित किया जा चुका था, इसके बावजूद भी अतिक्रमणकर्ता द्वारा जब बार-2 नोटिस के बाद भी स्वयं अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को जेसीसी लगवाकर गिरवा दिया वहीं जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने स्पष्ट रूप से संकेत दे दिये हैं कि,नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण व कब्जे के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।

No comments: