Mar 17, 2020

24 वर्षीय युवती की हत्त्या,फेंकी गई लाश,मई में होनी थी शादी।

जौनपुर - 

जिले के मुंगराबादशाहपुर थानान्तर्गत बनगांव डीह तरहठी गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक युवती की हत्या कर उसके घर के बगल ही फेंका गया उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से पूरे गाँव मे हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना  थाने पर दी गयी, सूचना पाकर थानाध्यक्ष अरविन्द यादव मौके पर पहुंचे और घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पूरी जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह और जिले से डाग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।बताया जा रहा है कि, थाना क्षेत्र के बनगांव  डीह तरहठी निवासी लाल जी शुक्ला रोजी रोटी के सिलसिले में सूरत रहते हैं उन्हीं के साथ उनका पुत्र सिद्धार्थ भी रह कर उनका सहयोग करता था। गांव में उनकी पत्नी व उनकी पुत्री लक्ष्मी देवी 24 घर पर रहती थी । 

लक्ष्मी दो वर्ष पूर्व ही स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी है और आगामी 24 मई को उसकी शादी भी होनी थी जिसके लिए डेढ़ माह पूर्व शादी तय हो चुकी है । विगत सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पुत्री लक्ष्मी घर से शौच के लिए कह कर निकली और फिर देर रात तक वापस नहीं लौटी कुछ देर व्यतीत हो जाने के बाद मां चिंतित हो उठी तथा पास पड़ोस में काफी खोजबीन किया किन्तु लक्ष्मी का कुछ पता नहीं चल सका। माँ ने रात में ही पिता लालजी को फोन से घटना की सूचना दी सूचना मिलने पर पिता लालजी भी परेशान उठे । देर रात्रि तक माँ  आसपास के लोगो के साथ काफी खोजबीन जुटी रही फिर भी लक्ष्मी का कुछ भी पता नहीं लगा । सुबह भी लोग आसपास पता ही कर रहे थे कि लगभग आठ बजे घर के पीछे बने शौचालय के बगल झाड़ में लक्ष्मी का शव पड़ा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और परिजनों को भी सूचित किया , सूचना मिलने पर पुत्री के शव को देख माँ दहाडे मार कर रोने लगी । 

24 वर्षीय युवती की हत्त्या,फेंकी गई लाश,मई में होनी थी शादी।


ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष अरविन्द यादव को दी तो बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ वह मौके पर पहुंचे । सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह व जिला मुख्यालय से डाग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी ।  स्निफर डॉग घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर गांव की घनी आबादी से होते हुए एक स्थान पर पहुंचा और वहीं से फिर वापस लौट आया । मौके पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम के सदस्यों ने मौके से एक टॉर्च और एक चप्पल बरामद किया साथ ही घटनास्थल से कुछ अन्य साक्ष्य भी जुटाए । इसके बाद थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अरविन्द यादव ने शव का पंचनामा कराकर अपने कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया ।

No comments: