Breaking

Oct 20, 2019

श्रधांजलि व काव्यांजलि कार्यक्रम में याद किये गये साहित्यकार।

परसपुर गोंडा समाचार 

परसपुर/गोण्डा-

आईना भी झूठ बोलेगा, अगर समतल नहीं होगा।
समीक्षा सच्ची होगी जब, ह्रदय में छल नहीं होगा।
साया भी साथ छोड़ेगा जब अंधेरी रात आयेगी ।
रहेगा तब तक वह गायब जब तक सुबह का पल नही होगा।

उक्त काव्य पाठ रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम गोण्डा द्वारा दिवंगत कवियों अमन चाँदपुरी और डाॅ. निर्मल दर्शन जी को समर्पित श्रद्धांजलि एवं काव्यांजलि कार्यक्रम स्वामी लीलाशाह कान्वेंट पब्लिक स्कूल परसपुर में आयोजित कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार तिवारी वेतुक द्वारा पढ़ा गया।

श्रधांजलि व काव्यांजलि कार्यक्रम में याद किये गये साहित्यकार। paraspur news, maavarahinews, gonda news, paraspur musayara

परसपुर कवि सम्मेलन

कार्यक्रम की अध्यक्षता  वीरेन्द्र कुमार शुक्ल व संचालन  युवा कवि विनय शुक्ल अक्षत द्वारा किया गया। दिवंगत कवियों की यादगार में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत युवा कवि संदीप सुरीला की सरस्वती वन्दना से हुआ। जिसमें विनय शुक्ल अक्षत ने पढ़ा - मुफ़लिस ढोता है, गद्दे तहखानों में, घर मे बच्चे अखबारों पर सोते हैं, सन्त शरण त्रिपाठी ने पढ़ा रात ढलने से पहले चले आइये, दीप जलने से पहले चले आइये।वहीं सन्दीप सुरीला ने पढ़ा मि, चांदनी रात में अब मैं जगने लगा, चाँद से बात भी मैं करने लगा। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह दीप, सन्त शरण त्रिपाठी सन्त, वीरेंद्र तिवारी बेतुक, राम लखन यज्ञसैनी, शैलेन्द्र मणि मिश्र, विकास सिंह, मुकेश सोनी के अतिरिक्त विद्यालय के अन्य कर्मचारी व कुछ क्षेत्रीय गणमान्य उपस्थित रहे,  अंत में राष्ट्रीय कवि संगम गोण्डा के जिलाध्यक्ष जय दीप सिंह "सरस" द्वारा प्रोग्राम मे आये सभी कवियों व अन्य सम्मानित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

श्रधांजलि व काव्यांजलि कार्यक्रम में याद किये गये साहित्यकार। paraspur news, maavarahinews, gonda news, paraspur musayara

2 comments:

सुरेन्द्र सिंह " झंझट " said...

आज गाँधी स्मारक भवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ में, आचार्य कुल (रजि.) एवं संवाद साहित्य मंच चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साहित्यिक संगोष्ठी में शामिल हुआ जिसमें प्रसिद्ध कथाकार डॉ प्रभा शारदा के कहानी संग्रह 'अगले मोड़ पर' का लोकार्पण हुआ।
बहुत अच्छा लगा चंडीगढ़ के प्रसिद्ध कवि अनीश गर्ग जी से मिलकर ।
साहित्यिक संगोष्ठी में कवियों, लेखकों एवं वरिष्ठ साहित्यकारों से मुलाकात हुई।
विशेषकर वयोवृद्ध राष्ट्रीय कवि एवं प्रख्यात लेखक डॉक्टर नरेंद्र मोहन (दिल्ली) से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना बहुत सुखद रहा।

....सुरेंद्र सिंह झंझट