Breaking







May 5, 2024

विगत 17 वर्षों से सपा में रहे योगेश के करीबी गणेश पाण्डेय ने थामा बीजेपी का दामन

 



करनैलगंज/गोण्डा - लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। टिकट वितरण में हुई देरी को लेकर सुर्खियों में रहे कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।  चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह जब जनसंपर्क हेतु क्षेत्र में निकले तो समाजवादी पार्टी में बीते 17 वर्षों से कई महत्वपूर्ण पदों पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर चुके मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष  गणेश पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के  रविवार को करनैलगंज पहुंचने पर गणेश पाण्डेय के सकरौरा स्थित आवास पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिनकी उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी के समक्ष गणेश कुमार पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताते चलें कि गणेश कुमार पाण्डेय समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव व प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य तथा वर्तमान में करनैलगंज विधानसभा के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाजवादी पार्टी की सेवा कर चुके हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने गणेश पाण्डेय को फूलों की माला पहनकर भारतीय जनता पार्टी में आने पर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान गणेश पाण्डेय की अगुवाई में अब्दुल अजीज पूर्व सभासद एवं छात्रसभा के पूर्व जिला सचिव,सज्जन सिद्दीकी नगर अध्यक्ष युवजन सभा, चौधरी नाफे राईनी सपा के वरिष्ठ सदस्य,अतुल चौरसिया नगर सचिव समाजवादी छात्र सभा, ध्रुव दुबे, हाजी हारून, जुबेर अहमद सभासद, इबरार अहमद,राजू बाबा तथा अंकित दीक्षित,शिवम पाण्डेय , अमरेश पाण्डेय ने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त की। इस मौके पर प्रवीन भट्ट, अवधेश सिंह,राठौर, डी पी सिंह राठौर,अशोक सिंह, विवेक सिंह संदीप मिश्रा मार्शल स्टालिन, सोनू मिश्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह तथा शिवम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments: