करनैलगंज शिक्षाक्षेत्र अन्तर्गत स्मार्ट स्कूल धौरहरा के प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक 'नन्हा कछुआ' का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया।
![]() |
| मुख्यमंत्री द्वारा पुस्तक उद्घाटन |
यह पुस्तक श्री रवि प्रताप सिंह द्वारा विद्यार्थियों में पर्यावरण और पढ़ने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से लिखी है।मुख्यमंत्री ने विमोचन के दौरान इस पुस्तक को पढ़ते हुए कहा कि, हां ये अच्छी पुस्तक लिखी गई है।बच्चे इससे जरूर ही सीखेंगे।इस दौरान मंत्री उत्तर प्रदेश शासन दारा सिंह चौहान, आशुतोष टण्डन, अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव सहित अन्य अनेकों अधिकारी वहां मौजूद रहे।
![]() |
| रवि प्रताप सिंह |
इस पुस्तक में सरयू नदी में रहने वाले कछुओं की कहानी है।यह कहानी छोटे बच्चों की तरफ भी इंगित करती है।यह पुस्तक बच्चों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाती है।साथ ही साथ लापरवाही छोड़ते हुए मेहनत से काम करने को भी प्रेरित करती है।इस पुस्तक का सम्पादन डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ने किया है।इसे लिखने में भास्कर दीक्षित और डॉक्टर पुनीत सिंह ने मार्गदर्शन प्रदान किया है।
![]() |
| नन्हा कछुआ |
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने कहा कि अब बेसिक शिक्षा विभाग बदल गया है।हमारे सभी कार्यों को महत्व दिया जा रहा है।इस पुस्तक से छात्र और अध्यापक निशिचत रूप से लाभान्वित होंगे।मनिराम सिंह नेआदर्श अध्यापक रवि प्रताप सिंह को पुस्तक लिखने हेतु बधाई भी दी है।वहीं रुद्रा कोचिंग क्लासेज के डायरेक्टर हर्षित सिंह पंकज सिंह विवेक सिंहअरुणिमा सिंह, आशुतोष आनंद, राजेश सिंह, विनय तिवारी, अर्जुन सिंह, सहित तमाम लोगो ने बधाई देते हुये हर्ष व्यक्त किया है।



No comments:
Post a Comment