Sep 24, 2019

भँभुआ / करनैलगंज- की 102 वर्षीय बुजुर्ग माँ के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताई संवेदना। श्रधांजलि देने के लिये उमड़ा जन सैलाब।

भँभुआ / करनैलगंज/ गोण्डा, तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ब्लाक करनैलगंज के ग्राम पंचायत मौहर का करीब आधा दर्जन बार प्रतिनिधित्व कर चुके व क्षेत्र में नामचीन लोगों में अहम स्थान रखने वाले ईमानदारी व कर्मठता के पर्याय राजेन्द्र प्रसाद सिंह (बब्बन सिंह) प्रधान की माता शान्ति देवी  102 वर्ष का आज बीती रात्रि में 1बजकर 50 मिनट पर ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया ।



उनके बड़े सुपुत्र बब्बन सिंह प्रधान के मुताबिक उनकी माँ काफी वुजुर्ग  थीं, उनकी कल रात्रि में अचानक तवियत विगड़ी और  उसके मात्र कुछ ही देर बाद परिजनों से बात करते करते  उनका स्वर्गवास हो गया। जहाँ उम्र के इस पड़ाव में इस तरह की मौत लोगो मे चर्चा का  विषय बनी रही, वहीं पावन पितृ पक्ष में हुई मृत्यु के बाद आत्मा को स्वर्ग में स्थान मिलने की मान्यताओं पर भी लोगो मे चर्चा आम रही। उनके निधन की सूचना पर मौहर स्थिति पैतृक आवास पर स्थानीय लोगो के साथ सगे सम्बन्धियों व दूर दराज के लोगों का जमावड़ा लग गया, कुछ ही देर बाद पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ,भँभुआ गन्ना समिति के अध्यक्ष चन्द्रेश प्रताप सिंह, (ओजु भैया), नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शमीम अच्छन ने पहुंचकर शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।  वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी आर पी सिंह , टी के सिंह, गणेश पाण्डेय, पवन ओझा, सन्तोष मौर्या, गणेश प्रसाद शर्मा प्रधान, प्रमोद सिंह प्रधान, राहुल सिंह अध्यक्ष व्यापार मण्डल,  लल्ला सिंह प्रधान, विवेक सिंह, अंकित सिंह,रवि प्रताप सिंह,कमल किशोर कसेरा, पिंकू सिंह, रणंजय सिंह, नमो दुबे प्रधान, शिव जी दुबे, जगदीश सिंह,अमित सिंह, राजकुमार सिंह तथा बाबू सिद्दीकी तथा शिक्षाविभाग के अध्यापक गण सहित हजारों लोगों ने अंतिम विदाई में एकत्र होकर अपनी विनम्र श्रधांजलि अर्पित की।इस परिवार में आपसी एकता,वैचारिक समन्वय की वजह से सयुंक्त परिवार की झलक देखने को मिलती है, जो अपने आप में बिखरते परिवारों के लिए अनूठा उदाहरण है। 102 वर्षीय शान्ति देवी के ने  करीब 40 सदस्यों का हँसता खेलता परिवार छोड़कर आज अंतिम विदाई ली, उनके तीन लड़को में बब्बन सिंह व लल्लन सिंह मौजूदा प्रधान हैं व सबसे छोटे बेटे अशोक सिंह (शिक्षक) ने उन्हें  मुखाग्नि दी ।


1 comment:

Unknown said...

हार्दिक श्रद्धांजलि पुण्यात्मा माता जी को, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.... पार्थिव शरीर के न रहने पर भी उनकी सूक्ष्म शरीर द्वारा स्नेहमयी आशीर्वाद हम सभी को अनवरत प्राप्त होता रहेगा ....शत शत नमन ...🙏🙏🙏