Jul 24, 2026

July 24, 2026

पूरी और छोले खाने से एक ही परिवार के 20 लोग की हालत बिगड़ी

रामपुर - पूरी और छोले खाने से एक ही परिवार के 20 लोग बीमार पड़ गए,बच्चों और महिलाओं तथा युवकों की तबीयत अचानक खराब होने से हड़कंप मच गया।
 सभी को देररात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,
ईएमओ डॉ. ज़ुबैर ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर जांच - पड़ताल में जुट गई है,खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच कराई जायेगी।
July 24, 2026

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार की शुरू हुई जवाबदेही

दिल्ली - सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन खत्म कर दिया है, उन्होंने सांसदों के आश्वासन के बाद यह फैसला लिया।‘संसद में परीक्षा प्रणाली की जवाबदेही पर चर्चा’होगी,सरकार ने मुद्दे पर विचार का उन्हें भरोसा दिया गया है । जहां एक ओर वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म हो गई है, वहीं अब दूसरी ओर जवाबदेही की शुरुआत हो गई।

Jul 23, 2026

July 23, 2026

जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक


बैठक में राजस्व वसूली की संतोषजनक प्रगति न मिलने पर  वेतन रोकने व शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश-डीएम


आईजीआरएस शिकायत का निस्तारण संतोषजनक न करने पर पूर्ति निरीक्षक रुपईडीह का वेतन रोकने के निर्देश


आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई


गोण्डा - जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वसूली से संबंधित विभाग अपने लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने तहसीलवार बकाया वसूली की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि लंबित वसूली को प्राथमिकता पर लिया जाए, तथा कम वसूली करने वाले कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि वे पोर्टल पर अद्यतन डेटा अपलोड करें और योजनाओं के भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, आबकारी, खनन, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, आयकर विभाग, पशुपालन विभाग, बांटमाप, वन विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत, औषधि विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, मण्डी, बैंक सहित अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान कर एवं निबंधन विभाग, आबकारी, नगर निकायों, बाटमाप तथा अन्य राजस्व से संबंधित विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों में गति लाना और जनता को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे समर्पण और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, ताकि जनहितकारी योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो सकें।

कर करेत्तर राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति खराब होने पर बाटमाप निरीक्षक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

आईजीआरएस शिकायत की समीक्षा के दौरान शिकायत निस्तारण असंतोषजनक मिलने पर एक्सईएएन पीडब्ल्यूडी खण्ड दो को शोकाज नोटिस तथा शिकायत का निस्तारण संतोषजनक न करने पर पूर्ति निरीक्षक रुपईडीह जुगुल किशोर का वेतन रोकने एवं जिला पूर्ति अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

राजस्व विभाग से संबंधित आईजीआरएस शिकायत की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि आईजीआरएस की शिकायत निस्तारण में लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एआईजी स्टाम्प, बन्दोबस्ती अधिकारी चकबन्दी, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज, मनकापुर, सदर गोण्डा, तरबगंज, तहसीलदार सदर गोण्डा मनीष कुमार, नायब तहसीलदार कटरा बाजार, करनैलगंज, बेलसर, नवाबगंज, गोण्डा सदर, मनकापुर सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
July 23, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायतकर्ता को मिला त्वरित न्याय, अंश निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण



जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का तत्काल निस्तारण, शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई गई खतौनी

गोण्डा - जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आयोजित कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम बगुलही, तहसील सदर, जनपद गोण्डा निवासी हजारी लाल पुत्र जोखू ने जनता दर्शन में उपस्थित होकर अपने हिस्से की भूमि का अंश निर्धारण न होने संबंधी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अंश निर्धारण न होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आवश्यक राजस्व अभिलेख भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तत्काल संबंधित राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए अंश निर्धारण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा शिकायतकर्ता को अद्यतन खतौनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी के स्पष्ट एवं प्रभावी निर्देशों के अनुपालन में तहसील सदर प्रशासन ने बिना विलंब आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूर्ण कर शिकायतकर्ता की भूमि का अंश निर्धारण कराया।
कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत जनता दर्शन के दौरान स्वयं जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता हजारी लाल को उनकी अद्यतन खतौनी उपलब्ध कराई। अपनी समस्या का त्वरित समाधान होने पर शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी एवं तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर न्याय एवं राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
July 23, 2026

राहुल गांधी का पोस्टर फूंककर अयोध्या में संतो ने जताया विरोध

अयोध्या - अयोध्या में जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर संतों ने विरोध जताया है। महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राहुल गांधी का पोस्टर फूंककर प्रदर्शन का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन की आड़ में देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

July 23, 2026

सीएचसी टीम द्वारा स्कूली बच्चों के नेत्र रोगों की, की गई जांच

करनैलगंज/गोण्डा - जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज द्वारा आठ वर्ष से चौदह वर्ष के स्कूली छात्रों के लिए स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम आज पीएम श्री विद्यालय कर्नलगंज में आठ से चौदह वर्ष के बच्चों का नेत्र की जांच किया गया। जांच क दौरान अठारह  बच्चे नेत्र दोषी पाए गए, जिन्हें हर तरीके से नेत्र से होने वाली परेशानियों को बताया गया एवं जो छात्र दृष्ट दोष से पाए गए उन्हें चश्मे का नंबर जांच किया गया। नेत्र दोष में पाए गए छात्र नैतिक, मोहम्मद शाहरुख, सुलेमान,  शर्मा, रुद्र प्रताप, मोहम्मद, आमिर, अंशुमान लक्की, गणेश कुमार, कृष्ण सोनी, हर्ष सोनी, हसीना, तिरशास, सोनी, तानवी, इन्नी, नूसवा फरजाना, ईरम नंदन आदि छात्र थेइसके उपरांत मुख्यालय से चश्मा बनने के बाद उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा, उक्त आशय की जानकारी ए के गोस्वामी नेत्र परीक्षण अधिकारी बताया कि सभी स्कूली छात्रों को  8 से 14 वर्ष के बीच की जांच आरबीएस के टीम द्वारा की जा रही है, जो छात्र नेत्र दोष से पाए जाएंगे। उन्हें चश्मे की जांच करने के बाद निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
July 23, 2026

कनॉट प्लेस क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में मुकदमा दर्ज

दिल्ली - कनॉट प्लेस क्षेत्र में हुई हिंसा में केस दर्ज किया गया,
पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी पंजाबी बाग हिंसा में घायल हुए थे तथा एसीपी कनॉट प्लेस भी घायल हो गए थे। हिंसा में इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस वालों को चोटें आई थीं ।