करनैलगंज/गोण्डा - जिला अंधता निवारण समिति के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज द्वारा आठ वर्ष से चौदह वर्ष के स्कूली छात्रों के लिए स्कूल स्क्रीनिंग कार्यक्रम आज पीएम श्री विद्यालय कर्नलगंज में आठ से चौदह वर्ष के बच्चों का नेत्र की जांच किया गया। जांच क दौरान अठारह बच्चे नेत्र दोषी पाए गए, जिन्हें हर तरीके से नेत्र से होने वाली परेशानियों को बताया गया एवं जो छात्र दृष्ट दोष से पाए गए उन्हें चश्मे का नंबर जांच किया गया। नेत्र दोष में पाए गए छात्र नैतिक, मोहम्मद शाहरुख, सुलेमान, शर्मा, रुद्र प्रताप, मोहम्मद, आमिर, अंशुमान लक्की, गणेश कुमार, कृष्ण सोनी, हर्ष सोनी, हसीना, तिरशास, सोनी, तानवी, इन्नी, नूसवा फरजाना, ईरम नंदन आदि छात्र थेइसके उपरांत मुख्यालय से चश्मा बनने के बाद उन्हें चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा, उक्त आशय की जानकारी ए के गोस्वामी नेत्र परीक्षण अधिकारी बताया कि सभी स्कूली छात्रों को 8 से 14 वर्ष के बीच की जांच आरबीएस के टीम द्वारा की जा रही है, जो छात्र नेत्र दोष से पाए जाएंगे। उन्हें चश्मे की जांच करने के बाद निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
Jul 23, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment