May 7, 2026

May 07, 2026

ममता बनर्जी से मिलने अखिलेश जायेंगे कोलकाता

लखनऊ - पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार के बाद उपजे नए सियासी समीकरण को लेकर आज अखिलेश यादव कोलकाता जाएंगे, वहां पहुंचकर वह 
ममता बनर्जी से मुलाकात राजनीतिक समीकरण पर चर्चा करेंगे।

May 6, 2026

May 06, 2026

गुड़हिया, सुसी व हरवा टांड में गन्ना सर्वे का पारले कंपनी के उप मुख्य प्रबंधक संजीव राठी ने किया निरीक्षण

 गुड़हिया, सुसी व हरवा टांड में गन्ना सर्वे का पारले कंपनी के उप मुख्य प्रबंधक संजीव राठी ने किया निरीक्षण

बहराइच/गुड़हिया, सुसी एवं हरवा टांड गांवों में चल रहे गन्ना सर्वे कार्य का पारले चीनी मिल के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।राठी ने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों पर उपस्थित होकर सही क्षेत्रफल और 100% सटीक प्रजाति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा, "सर्वे गन्ना आपूर्ति की रीढ़ है। आगामी सत्र में कंपनी जारी पर्ची के अनुसार ही गन्ना खरीदेगी।"पारले मिल क्षेत्र में मुख्य अगेती प्रजातियां 0238, 0118, 98014 व 94184 हैं। सामान्य प्रजातियां 5011 व 1434, जबकि अस्वीकृत प्रजातियां 05191, 9302 व 0233 हैं। क्षेत्र में 08272 प्रजाति बिल्कुल नहीं है, फिर भी कुछ किसान 05191 (को.जे.85 के नाम पर 9302) या 0118 के नाम पर 5011 बुआई कर रहे हैं। राठी ने चेतावनी दी कि ऐसा न करें, वरना चीनी मिल को आर्थिक नुकसान होगा और किसानों को आपूर्ति में परेशानी आएगी।उन्होंने निर्देश दिए कि ऑटम गन्ने का सर्वे ऑटम में ही हो, पौधे गन्ने का पौधे सत्र में। पहली बार गन्ना बुआई करने वाले गैर-समिति सदस्य 30 सितंबर तक सदस्य बनें और घोषणा पत्र ऑनलाइन भरें। सर्वे के समय सुपरवाइजर से रसीद जरूर लें।इस अवसर पर कंपनी अधिकारी आदर्श, सुनील व बिर्जेश रुकनापुर भी उपस्थित रहे।

May 06, 2026

मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक



गोण्डा - उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस अवसर पर एण्टी रोमियो स्क्वायड टीमों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिरों, भीड़-भाड़ वाले स्थलों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं को निम्न विषयों पर विशेष रूप से जागरूक किया गया

महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता
साइबर अपराध से बचाव के उपाय
आत्मरक्षा के तरीके
कानून द्वारा प्रदत्त अधिकार
भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सतर्कता बरतने के उपाय

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा त्योहार के दौरान सुरक्षित आवागमन एवं संभावित जोखिमों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई, जिससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को भरोसा दिलाया गया कि गोण्डा पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है।
May 06, 2026

बंगाल जीत के बाद मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, वन्देमातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा



लखनऊ - बंगाल की जीत के बाद मोदी कैबिनेट का पहला फैसला- वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, अपमान करने पर होगी जेल- इसके साथ ही राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. कैबिनेट के इस फैसले के अनुसार, बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम पर अब वही नियम और पाबंदियां लागू होंगी जो वर्तमान में राष्ट्रगान पर लागू हैं. यानी इसके अपमान या गायन में बाधा डालने की स्थिति में सजा का प्रावधान रहेगा।

May 06, 2026

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन लोग घायल

गोरखपुर - अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी गोला क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया, लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।

May 06, 2026

श्रावस्ती में 8 मई को प्रशासन उतरेगा गांवों तक, “संध्या संवाद कार्यक्रम” में आयुक्त करेंगी सीधा संवाद





जनसुनवाई, योजनाओं का लाभ वितरण और निर्माण कार्यों की पड़ताल—पूरा दिन रहेगा गतिविधियों से भरपूर

गोण्डा - देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में 8 मई को जनपद श्रावस्ती में “संध्या संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच तथा शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई के साथ होगी, जहां आयुक्त आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश देंगी। इसके बाद कर्मचारियों, पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों की विभागीय और पेंशन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

दोपहर में आयुक्त विभिन्न निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के समय सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ मौके पर उपस्थित रहें।

शाम के समय चयनित ग्राम पंचायत में “संध्या संवाद कार्यक्रम” आयोजित होगा, जिसमें ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। साथ ही गांव में विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा और प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

आयुक्त ने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनता को समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव स्तर तक पहुंचकर संवाद और समाधान की प्रक्रिया को मजबूत कर रहा है।

May 5, 2026

May 05, 2026

बैठक में एनआरसी की खराब प्रगति मिलने पर सीडीपीओ तरबगंज को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश-जिलाधिकारी

बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की डीएम ने बैठक


बैठक में जिलाधिकारी ने की जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा


गोण्डा - कलेक्ट्रेट सभागार, गोण्डा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित समस्त सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में नामांकन, छात्र उपस्थिति, डीबीटी, मध्यान्ह भोजन, शिक्षण गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं तथा शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिया जाए, जिससे किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न रहना पड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए एक महिला अधिकारी तथा एक पुरुष अधिकारी दोनों की संयुक्त टीम बनाकर हर महीने औचक निरीक्षण कराया जाए उसकी रिपोर्ट बैठक में पीपीटी के साथ प्रस्तुत की जाए।

जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन वितरण, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। 
जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण स्तर में सुधार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लक्ष्यों की समय से पूर्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही डाटा की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पोषण समिति की समीक्षा बैठक के दौरान एनआरसी में बच्चों को भर्ती करने की समीक्षा की गई। समीक्षा में परियोजना तरबगंज की खराब प्रगति मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ तरबगंज को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी/ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य डायट दर्जी कुआं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार सहित बेसिक शिक्षा विभाग, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।