Showing posts with label Kaithal. Show all posts
Showing posts with label Kaithal. Show all posts

Nov 19, 2023

November 19, 2023

घर बुलाकर जबरदस्ती महिला ने बनाया संबंध,वीडियो बनाकर मांगे छः लाख

हरियाणा - कैथल के गांव धनौरी के एक व्यक्ति को अर्जुन नगर में रहने  वाली एक महिला ने फोन कर घर बुलाया और फिर उसके साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाये। इसके बाद महिला व उसके साथियों ने वीडियो बनाने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल किया तथा 6 लाख रुपये की मांग की। मामले में थाना शहर पुलिस ने शनिवार शाम को दो महिलाओं व उनके चार सहयोगियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर रविवार को सभी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गांव धनोरी निवासी कुलदीप ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि बीते 12 नवंबर को उसके पास एक महिला की कॉल आई। जिससे अक्सर उसकी बात होती रही। महिला ने उसे 15 नवंबर की शाम अर्जुन नगर कैथल अपने घर बुला लिया। महिला ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे 600 रुपए भी ले लिये। जब वह वहां से वापस लौट रहा था तभी उसके पास रास्ते में महिला का फोन आया और  महिला ने कहा कि उसने उसके साथ गलत काम किया है। अगर उसने उसे रुपये नहीं दिये तो वह उसके खिलाफ मामला दर्ज करवायेगी। महिला ने उसे छः लाख में बात निपटाने की कही। उसके बाद तीन लाख में मामला तय हो गया। कुलदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थाना शहर पुलिस के उसे रुपए देकर महिला के पास भेजा। एएसआई बलवान सिंह की टीम ने माता गेट कैथल निवासी नीलम, अर्जुन नगर कैथल निवासी नीलम, सिरटा रोड कैथल निवासी अभिषेक व गौरव को कुलदीप से ब्लैकमेलिंग की रकम 3 लाख रुपए नगद लेते हुए रंगे हाथों के गिरफ्तार कर लिया।