Showing posts with label Gonda-Nawabganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda-Nawabganj. Show all posts

Jun 29, 2023

June 29, 2023

शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-

जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो में शान्ति भंग की आशंका के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 15 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया तथा भारी से भारी जमानत मुचलके से पाबन्द कराया गया।

अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-

01. थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-
01. सियाराम पुत्र रामदेव निवासी ग्राम जैतपुर मांझा तुलसीराम पुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के कब्जे से 20 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद कर मु0अ0सं0- 310/23, धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

Jun 20, 2023

June 20, 2023

चोरी की मोटर साईकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.06.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान वजीरगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त वकील पुत्र छविलाल निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. वकील पुत्र छविलाल निषाद निवासी ग्राम कल्यानपुर  पुर्विहन  पुरवा थाना नवाबगंज  जनपद गोण्डा।  

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 296/2023 धारा 411 भा0द0वि0 थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0स0-289/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-171/2023 धारा 379 भा0द0वि0 थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
 
बरामदगी-
01. 01 अदद हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jun 7, 2023

June 07, 2023

पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को सकुशल उतार कर पुलिस ने बचायी जानः-

आज दिनांक 07.06.2023 को नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली की कस्बा नवाबगंज जे0डी0 पेट्रोल पम्प के पास रामनाथ गोस्वामी पुत्र बद्रीनाथ गोस्वामी निवासी ग्राम राजासगरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा नामक व्यक्ति किसी समस्या को लेकर पेड़ पर चढ़ कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है, इस सूचना पर थाना नवाबगंज की पुलिस मौके पर पहुंचकर श्री रामनाथ गोस्वामी उपरोक्त को समझा बुझा कर पेड़ से उतारा गया। तत्पश्चात् परिजनों को सूचित कर बुलाया गया और परिजनों की सुपुर्दगी में देकर सकुशल घर भेजा गया ।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 31, 2023

May 31, 2023

दहेज हत्या का वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार -

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-251/23, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की लड़की को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सुनील पुत्र स्व0 सीताराम निवासी ग्राम पंडितपुरवा कल्यानपुरवा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-251/23, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय टीम थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह