Showing posts with label Gonda- Kaudiya Bazar. Show all posts
Showing posts with label Gonda- Kaudiya Bazar. Show all posts

Oct 18, 2023

October 18, 2023

दहेज हत्या का वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 
18.10.2023 को बहद ग्राम तिवारी पुरवा मौजा अहियाचेत से दहेज हत्या के वांछित अभियुक्ता-श्यामा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी त्रिवेनी पुत्र बाऊर कश्यप नि0 ग्राम बल्लीपुरवा मौजा बरूही बनपुरवा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच की पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. श्यामा पत्नी अनिल कश्यप नि0 सीरपुरवा मौजा अहियाचेत थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-311/23, धारा 498ए,302 भादवि 3/4 डी0पी0 ऐक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 प्रेमानंद मय टीम।