Showing posts with label Badanyu. Show all posts
Showing posts with label Badanyu. Show all posts

Mar 1, 2020

March 01, 2020

गल्ला व्यवसायी से लूट,बाइक सवार बदमासों ने लुटे 1लाख,90 हजार,व्यापारियों में रोष।

बदायूँ - जिले के दातागंज कोतवाली अन्तर्गत दातागंज-बरेली मार्ग पर भटौली गाँव के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी से 1लाख 90 हजार रुपये की लूट की और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर  एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्री वास्तव समेत उच्च अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गये। बताते चले कि,दे बदायूँ जनपद के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटौली के पास गल्ला खरीदने जा रहे गल्ला व्यापारी से दिन दहाड़े वाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर गल्ला व्यापारी से 1 लाख 90 हजार की लूट की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि,दातागंज से बरेली जाने वाले मार्ग पर ग्राम भटौली के समीप बाइक से जा रहे गल्ला व्यापारी श्रीओम शर्मा पुत्र प्रेम सागर शर्मा और नरेंद्र कुमार पुत्र महेश गुप्ता मोहल्ला कासपुर रोड कस्बा दातागंज से समरेर बाजार को गला खरीदारी करने जा रहे थे इसी दौरान एक बाइक से तीन युवक गल्ला व्यापारी का पीछा करते हुए आ रहे थे सुनसान जगह पर पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने असहला दिखाकर बैग में रखे 1 लाख 90 हजार रुपये छीन लिये और वहाँ से फरार हो गये। घटना की सूचना  पर पहुँची पुलिस घटना की जाँच में जुट गई। ।वहीं इस लूट की घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।