Nov 8, 2026

आनंद तिवारी को रंगदारी मांगना पड़ा भारी, पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल


गोण्डा - दिनांक 06.11.2026 को वादी संजीव सेन पुत्र स्व0 अनन्त राम वर्मा निवासी मोहल्ला पूरब टोला पूर्वी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर, हाल पता परासराय, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक पर लिखित तहरीर दी गयी कि व इटियाथोक बाजार परासराय में पान की दुकान (ढाबली) चलाता है। दिनांक 06.11.2026 को समय करीब 13:30 बजे आनन्द तिवारी निवासी बेन्दुली एवं एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उसकी दुकान पर आये तथा दुकान लगाने के एवज में 40,000/- रुपये की रंगदारी मांगने लगे। वादी द्वारा विरोध करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी तथा जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर खरगूपुर रोड पर ले जाया गया, जहां उससे रंगदारी के नाम पर 10,000/- रुपये छीन लिये गये। इसके बाद दोनों व्यक्ति वादी को जान से मारने की धमकी देते हुए खरगूपुर की तरफ फरार हो गये। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना इटियाथोक पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 07.11.2026 को उ0नि0 अविनाश कुमार विद्यार्थी मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आनन्द तिवारी खरगूपुर रोड से ग्राम करवापारा की ओर जा रहा है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी के दौरान उसकी पैंट की पिछली जेब से 500 रुपये के 05 नोट एवं 100 रुपये के 05 नोट, कुल 3,000 रुपये बरामद हुए ।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. आनन्द तिवारी पुत्र मेवालाल तिवारी निवासी ग्राम बेन्दुली, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा।


No comments: