गोण्डा - दिनांक 01.11.2026 को रात्रि करीब 08:30 बजे ग्राम रघुनाथपुर निवासी मिथुन सिंह पुत्र राम फेर सिंह के खेत में लगी पानी की मोटर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। वादी द्वारा मोटर की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि चोरी की गई मोटर गांव के ही मनमोहन सिंह पुत्र विश्राम सिंह के घर पर रखी हुई है। इस पर वादी अपने साथ गांव के अन्य व्यक्तियों को लेकर अभियुक्त के घर पहुंचा, जहां घर के सामने बनी कुरिया में चोरी की गई मोटर बरामद हुई।
दिनांक 03.11.2026 को वादी मिथुन सिंह एवं उनके साथ आए ग्रामीणों द्वारा अभियुक्त मनमोहन सिंह को चोरी की गई मोटर सहित पकड़कर थाना नवाबगंज लाया गया। थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लेकर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध मु0अ0सं0-370/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
No comments:
Post a Comment