Nov 5, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन

करनैलगंज/गोण्डा - गुरुवार को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज गोंडा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था -'नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत '। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर प्राचार्य जी द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं अलका तिवारी व तान्या मिश्रा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत - सत्कार किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं तेजस्विनी,महक गोस्वामी, ईशान सिंघानिया, अनुराग अवस्थी , विनीत कुमार,मो० गुलफाम, तथा रोहित कुमार द्वारा गीत, कविता,व उद्बोधन द्वारा कार्यक्रम को जीवन्त रूप प्रदान कर नशा मुक्ति पर सार्थक सन्देश प्रेषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ आर० बी० सिंह जी द्वारा नशा मुक्ति के प्रति स्वयं की जागरूकता, सामाजिक दायित्व, जन-जागरूकता तथा माता - पिता के परिवार के प्रति दायित्व के आन्दोलन का उदघोष किया,  तथा बताया कि हमें स्वयं नशा मुक्ति के प्रति शपथ लेकर व जन-जागरूकता अभियान चलाकर इस आज के युवा को नशा से से मुक्ति पाना होगा। स्वयं से सुधार की शुरुआत कर इसे प्रसारित करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ त्रिपुरारी दूबे ने किया। उक्त कार्यक्रम में  एन० एस० एस० कार्यक्रमाधिकारी डॉ पवन कुमार मिश्र, डॉ जगन्नाथ तिवारी, तथा महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ एस० पी० सिंह, डॉ ममता मिश्रा,  डॉ विजय यादव, डॉ विनोद पांडेय, डॉ अमित सिंह, श्री शिवकुमार मौर्य व समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।  संगोष्ठी के अन्त में प्राचार्य जी के निर्देशन में समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं के नशा मुक्ति का सामूहिक शपथ दिलाया गया तथा नशा‌ मुक्ति दीप जलाकर नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

No comments: