Oct 26, 2026

ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, नेवी में तैनात ऋषभ ने ली तीन लोगों की जान


लखनऊ  - लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी पैदा हो गई,पुलिस सनसनीखेज मामले की जांच में जुटी है। सआदतगंज के नौबस्ता में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया, शिवा नामक व्यक्ति, बेटे सुयश व भाई की हत्या से लोग दहशतजदा हो गए। बताया जा रहा है कि शिवा के छोटे भाई शम्भू की ट्रॉमा सेंटर में मौत हुई, आरोप है कि नेवी में तैनात ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी ऋषभ को हिरासत में ले लिया है, बताया जा रहा है कि चबूतरे व कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।
 

No comments: