Oct 27, 2026

ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई,इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज

लखनऊ - सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर मामले में सीपी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। मामले को संज्ञान में लेकर सीपी ने सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्य व चौकी प्रभारी कश्मीरी मोहल्ला अजय पर निलंबन की गाज गिरी है।
आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। स्वजनों और स्थानीय लोगों का आरोप यह भी है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की ।
आरोपी ऋषभ, शिवाजी को धमकाता था, पुलिस चुप थी, आरोपी ने शिवाजी, शंभू व सुयश को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

No comments: