गोण्डा - थाना खरगूपुर पर वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 245/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र जगन्नाथ सोनकर निवासी ग्राम बीरपुर झलहिया, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे।
दिनांक 22.10.2026 को उ0नि0 देवेंद्र सिंह यादव मय हमराह कांस्टेबल गौरव सिंह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर भवनियापुर चौराहा स्थित यात्री शेड से अभियुक्त अर्जुन पुत्र जगन्नाथ सोनकर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगुपूर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
No comments:
Post a Comment