दिनांक 15/16.09.2026 की रात्रि थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बक्सीपुरवा डेबरीकला में अज्ञात चोरों द्वारा छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की घटना कारित की गई थी। तहरीर के अनुसार चोर घर से जेवरात एवं ₹3,000/- नगद तथा पड़ोसी श्यामलाल मौर्य के घर से ₹15,000/- नगद चोरी कर ले गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0-329/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसके अतिरिक्त दिनांक 21.10.2026 को ग्राम गूंगीदेई स्थित एयरटेल इण्डस टावर संख्या IN3189281 से अज्ञात चोरों द्वारा पावर केबल काटकर चोरी कर लिया गया था। इस सम्बन्ध में सुरक्षा कम्पनी के जिला सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह द्वारा थाना धानेपुर पर सूचना दी गई थी तथा घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में दिनांक 21/22.10.2026 की रात्रि थाना धानेपुर पुलिस द्वारा जिगनिहा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गनवरिया की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 06 पीस कॉपर पावर केबल तथा 01 पीस पावर केबल एवं एल्युमीनियम, 02 जोड़ी पायल, 01 अंगूठी एवं ₹4,250/- नगद बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बरामद पावर केबल को दिन में गूंगीदेई स्थित मोबाइल टावर से काटकर चोरी करना तथा बरामद जेवरात एवं नकदी को करीब एक माह पूर्व बक्सीपुरवा डेबरीकला में दो घरों से चोरी करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Oct 22, 2026
मोबाइल टावर से केबल व घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अरेस्ट, माल बरामद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment