Oct 26, 2026

मां - बाप की डांट से नाराज तीन बच्चियां गायब, आरपीएफ ने किया बरामद

गोण्डा  - माता-पिता की डांट से नाराज तीन बच्चियां घर छोड़कर फरार हो गई, जिन्हें आरपीएफ द्वारा सकुशल बरामद किया गया। किसी मामले में स्वजनों की फटकार से रुष्ट तीन बच्चियां ट्रेन से हरियाणा जा रही थीं , बच्चियों के लापता होने की सूचना पर आरपीएफ हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई
करते हुए तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया।

No comments: