Oct 22, 2026

यूपी में अफसरों के ट्रांसफर पर रोक, 4 जनवरी तक नहीं होगा ट्रांसफर

लखनऊ - यूपी में अफसरों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है,
अब किसी अधिकारी का 4 जनवरी 2027 तक ट्रांसफर नहीं होगा । डीएम, एडीएम और SDM के तबादलों पर रोक लगा दी गई है, CEO नवदीप रिणवा ने उक्त जानकारी दी है,2027 की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए यह बड़ा फैसला सामने आया है। पीलीभीत विधानसभा की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मिली तो l निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर कार्रवाई की गई, मामले में VRC ऑपरेटर को भी काम से हटा दिया गया है। दोनों लोगों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है, दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमा किया जा सकता है।

No comments: