Oct 25, 2026

परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा 06 प्रकरणों में कराया गया सुलह-समझौता


 गोण्डा - जिले में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 25.10.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोण्डा में कुल 94 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। जिनमें से 06 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से समाप्त कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र में शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्य, यशोदानन्दन तिवारी, श्रीमती संतोष ओझा, उमा सिंह, WCSO प्रभारी प्रतिभा सिंह, म0हेड0का0 कलावती, म0 का0 अनुप्रिया सिंह मौजूद रहीं

No comments: