Oct 25, 2026

अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 336 ग्राम गांजा बरामद


 


गोण्डा -दिनांक 24.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र, रोकथाम अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीले रंग के बैग में अवैध सामान लेकर कटहाघाट मोड़ के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज सिंह पुत्र कमल कुमार सिंह, निवासी ग्राम बम्भौरा, कस्बा व थाना जरवल रोड, जनपद बहराइच बताया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 70 पैकेट अवैध गांजा, कुल वजन करीब 336 ग्राम बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गांजा खरीदकर चोरी-छिपे बेचता है तथा इससे प्राप्त धनराशि से अपने खर्चे चलाता है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. पंकज सिंह पुत्र कमल कुमार सिंह, निवासी ग्राम बम्भौरा, कस्बा व थाना जरवल रोड, जनपद बहराइच।


No comments: