Sep 4, 2026

वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला,एक निकाहनामे के अलावा,दूसरा, तीसरा मान्य नहीं

देहरादून - उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला सामने आया है, जहां अब निकाहनामे में सिर्फ एक निकाह का जिक्र होगा।
फैसले के मुताबिक दूसरे, तीसरे या चौथे निकाह का कॉलम नहीं होगा,एक समय में सिर्फ एक विवाह ही मान्य होगा।
इतना ही नहीं बल्कि दूसरा निकाह पढ़ाने पर मौलवी पर कार्रवाई की बात कही गई है,पहली पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं हो सकता।
वक्फ बोर्ड के मुताबिक बिना कानूनी तलाक दूसरा निकाह मान्य नहीं होगा , यह फैसला यूसीसी लागू होने के बाद वक्फ बोर्ड द्वारा लिया गया है।

No comments: