गोण्डा - जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए शासन के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। समाधान दिवस का आयोजन तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक होगा।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा वर्ष 2026 के लिए तहसीलवार सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता का रोस्टर निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 सितम्बर को तहसील गोण्डा, 19 सितम्बर को तरबगंज, 03 अक्टूबर को मनकापुर, 17 अक्टूबर को करनैलगंज, 07 नवम्बर को गोण्डा, 21 नवम्बर को तरबगंज, 05 दिसम्बर को मनकापुर तथा 19 दिसम्बर को करनैलगंज तहसील में जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्षता की जाएगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा अध्यक्षता की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने विभागीय अधिकारियों एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहें तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment