Sep 18, 2026

दूसरी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का रेत डाला गला

लखनऊ - मोहनलालगंज के भावाखेड़ गांव के पास 
बक्से में तांगा चालक के शव मिलने के मामले में पुलिस पत्नी सहित तीन अन्य लोगों गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे पत्नी व प्रेमी को अरेस्ट कर लिया, विगत दिनों रामकिशोर वाल्मीकि का गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कातिल को हिरासत में ले लिया, मामले में ई-रिक्शे के नंबर से पुलिस ने बड़ा खुलासा किया,जिस महिला ने हत्या की वो मृतक की दूसरी पत्नी बताई जा रही है।

No comments: