गोण्डा। श्रावण सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ’’गोण्डा-अयोध्या सीमा’’ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा हेतु की गई ’’ट्रैफिक डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था’’ का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंटों एवं श्रद्धालुओं/कांवड़ियों के आवागमन वाले स्थानों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति का निरीक्षण करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ’’कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए’’, डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, यातायात नियमों का पालन कराने एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए ’’सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने’’ के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों से अपील की गई है कि निर्धारित यातायात डायवर्जन एवं रूट का पालन करें, पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें तथा अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने में पुलिस का सहयोग करें। गोण्डा पुलिस श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Aug 10, 2026
श्रावण सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा गोण्डा-अयोध्या सीमा का देर रात्रि किया निरीक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment