Aug 29, 2026

कटरा बाजार क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सही कराने को लेकर विधायक बावन सिंह ने डीएम तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की मीटिंग



गोण्डा - कटरा बाजार क्षेत्र में स्थित 4 विद्युत फीडर रंजीतपुर, रामापुर, देवापसिया एवं परसियारानी से जुड़े ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बहुत कम हो पाने तथा यहां स्थापित होने वाले 5एमवीए ट्रांसफार्मर के लगने में हो रहे विलम्ब को लेकर जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा अधीक्षण अभियन्ता विद्युत तथा अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रखण्ड करनैलगंज के साथ बैठक गई। 

बैठक के दौरान विधायक कटरा बाजार बावन सिंह उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियन्ता द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया कि 5 एमवीए क्षमता का जो ट्रांसफार्मर कटरा बाजार टाउन में स्थापित होना है उसका कार्य 10 सितम्बर से पूर्व पूरा कराकर 10 सितम्बर तक संचालित करा दिया जायेगा। 

इससे क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की समस्या का समाधान हो जाएगा। माननीय विधायक जी द्वारा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर कतिपय अन्य समस्याएं संज्ञानित करायी गई, जिनके समयबद्ध समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए।

No comments: