Aug 29, 2026

पत्नी व प्रेमी ने मिलकर पति को मारा डाला, हादसा दिखाने के लिए सड़क पर फेंक दिया

सोनभद्र - प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया, मामले में पुलिस ने पत्नी व प्रेमी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना को संदिग्ध सड़क हादसे के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी,जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने पर मामला खुल गया। आरोप है कि मृतक ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर पर देख लिया था और विवाद के दौरान गला दबाकर मारा पीटा गया पति की मौत के बाद शव को चादर और गमछे में लपेट कर दोस्त के साथ मिलकर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। मृतक रमाशंकर मिश्रा NCL बीना में सीनियर ओवरमैन थे। पूरा मामला शक्तिनगर के बीना स्टेडियम/जमशीला से जुड़ा है।

No comments: