Aug 19, 2026

पुलिस हिरासत में शख्स ने पी लिया एसिड

कानपुर - पुलिस की हिरासत में आरोपी ने एसिड पी लिया, जिसके बाद पुलिस के हाथ पाँव फूल गए, आनन - फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मामला नौबस्ता थाने से जुड़ा है,
जहां टॉयलेट जाने की बात कहकर शख्स ने टॉयलेट में रखा टॉयलेट क्लीनर एसिड पी लिया। पुलिस ने उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक एसिड पीने वाला आशीष महाराजपुर का बताया जा रहा है, आरोप है कि महिला को फोन पर परेशान करता था, जिसे लेकर महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी।

No comments: