लखनऊ - शादी का झांसा देकर 8 युवतियों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक सहित उसके परिजनों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला गोमती नगर विस्तार के छोटा भरवारा से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां
आरोप है कि शादी का झांसा देकर 8 युवतियों से ठगी की गई।खुद को RBI कर्मचारी बताकर झांसा देकर आरोपी द्वारा लाखों के जेवर और कैश हड़प लिया गया। इतना ही नहीं बल्कि 2 युवतियों से लोन के नाम पर जालसाजी करने का भी आरोप लगा है, एक युवती की तहरीर पर सुमित शर्मा व उनके
माता - पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
No comments:
Post a Comment