Jul 26, 2026

कारगिल युद्ध प्रतिभागी विजय सिंह को कांग्रेस ने किया सम्मानित

गोण्डा - जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री माननीय राजेंद्र पाल गौतम द्वारा दिये गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा के साथ ही आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिले के कारगिल युद्ध प्रतिभागी विजय सिंह कारगिल का अंगवस्त्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के निर्देश के क्रम में संगठन सृजन अभियान को आगामी 15दिनों में पूरा करना है आगामी 6महीनों में पंचायत के साथ ही विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है  संगठन सक्रिय होगा तभी हमें सफलता मिलेगी अन्यथा मुश्किल होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि बिना संगठन के न तो हम गठबंधन में सम्मान जनक भागीदारी मांग सकते हैं और न ही अकेले दम पर सम्मानजनक स्थिति पा सकते हैं।
इस अवसर पर कारगिल योद्धा विजय सिंह कारगिल को कांग्रेस कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शुक्ला प्रसाद शुक्ला, इरशाद खान,अवधेश दूबे, वेद प्रकाश सिंह, श्रीमती संतोष ओझा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद्र पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, राजेश सिंह,बासुदेव शुक्ला, निशांत सिंह विशेन,महासचिव अरविंद शुक्ला, अनिल कुमार, जैनुल आब्दीन खान, संतोष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, राम सिंह, राकेश राणा, सकील अहमद सचिव सलीम कुरैशी, दशरथ , मुंशी लाल वर्मा, जमील अहमद खान, मो अफजल खान, आर के सिंह, मो मारूफ शाह राजू नेता, हरिराम वर्मा, शाहिदा अंजुम, जानकी देवी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No comments: