Jul 25, 2026

पुलिस मुठभेड़ में वांछित चैन स्नेचर गोली लगने से घायल /गिरफ्तार,अवैध तमंचा व बाइक बरामद

 गोण्डा - विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर- विसनागा लिंक रोड पर भोला ईट-भट्टे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन चेकिंग के दौरान 01. मु0अ0सं0-706/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात व 02. मु0अ0सं0-201/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना उमरीबेगमगंज से सम्बन्धित पुलिस मुठभेड़ में 01 वांछित चैन स्नेचर- राजा उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अहमद हुसैन निवासी मोहल्ला मेवतियान थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5900/- रुपए नगद, 01 अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया है ।
दिनांक 24/25.07.2026 की रात्रि में थाना को0देहात पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में रामनगर- विसनागा लिंक रोड पर भोला ईट-भट्टे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का संकेत दिया गया, किन्तु वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में 01 वांछित चैन स्नेचर - राजा उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अहमद हुसैन निवासी मोहल्ला मेवतियान थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा के पैर में गोली लगी। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा मे भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 5900/- रुपए नगद, 01 अपाचे मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
इससे पूर्व दिनांक 20.07.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा इस गिरोह के एक अन्य सदस्य अभियुक्त उवैस पुत्र हसन अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करता है। यह गिरोह आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से राह चलते लोगों के गले से सोने की चेन झपटकर (चेन स्नेचिंग) मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो जाते है । कुछ दिन पूर्व उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना कोतवाली देहात एवं थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र में मोटरसाइकिल से घूमकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। 


No comments: