गोण्डा - खाने-पीने को मोहताज हुई महिला ने रेलवे टावर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे पुलिस परेशान हो गई। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला 3 बच्चों संग रेलवे टावर पर चढ़ गई और हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। टावर से महिला कूदने की धमकी देना शुरू कर दिया, मामले की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस समझाने में जुटी है। महिला राम इकबाल नामक व्यक्ति से खर्चे की मांग कर रही है,9 साल से राम इकबाल से बात होने का दावा कर रही है। महिला का आरोप- है कि पति ने उसे छोड़ दिया है तथा राम इकबाल भी खर्चा नहीं दे रहा है।
Jul 3, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment