Jun 13, 2026

अलग -अलग हादसों में चार लोगों की मौत, छः घायल

बाराबंकी - बाराबंकी में तीन अलग - अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की जान चली गई,जबकि छः लोग हो गए। ई रिक्शा के नीचे दबकर डेढ़ माह के मासूम बच्चे सहित चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया, घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक हादसा लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, हादसा तेज रफ्तार वाहन द्वारा बाइक सवारों को टक्कर मारने से हुआ, वहीं रामनगर में भी वाहन की टक्कर से शख्स की मौत की खबर है।

No comments: