गोण्डा - ग्राम पंचायत धमरैया के सोनबरसा मजरा में बलोहरा वाले ब्रम्हबाबा स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक पंडित सुमित मिश्रा द्वारा भागवत कथा का भक्तों को रसपान कराया गया
सभी भक्तगण कथा का रसपान कर मंत्र मुग्ध हो गए तथा कथा में भगवान की लीलाओं को सुनकर धर्म के पथ पर तथा भक्ति के पद पर चलने का मार्ग प्राप्त किया
आज कथा का पांचवा दिवस था जिसमें महाराज जी द्वारा कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन, कृष्ण कन्हैयालाल का बृन्दावन का आगमन एवं गोवर्धन पूजा की कथा भक्तों को सुनाई गयी
कृष्ण की बाल लीला तथा कृष्ण की चंचलता व माखन चोरी की कथा सुनकर सभी आनंदित हुए
इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग लगा कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया
कथा श्रवण करने वाले भक्तों में हीरा लाल शुक्ला, जवाहर लाल शुक्ला, नागेश्वर नाथ शुक्ला,राजेश शुक्ला, विनीत शुक्ला, सोमेश्वरनाथ शुक्ला देवीप्रसाद, रामशंकर शुक्ला, देवनाथ सिंह, लल्लू मिश्रा, बब्बू पाण्डेय, स्वामीनाथ शुक्ला, सुनील पाण्डेय सचिन आदि क्षेत्र के अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment