परसपुर के समाजसेवी एवं ब्लड डोनर मोनू चौरसिया अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर बाजार निवासी युवा समाजसेवी एवं ब्लड डोनर मोनू चौरसिया को मानव सेवा एवं स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए निफा (National Integrated Forum of Artists and Activities) के तत्वावधान में आयोजित “संवेदना–2 इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन” में प्रतिष्ठित “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड” द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह भव्य समारोह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, रक्तदाता एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री नटवर गोयल, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्वकर्ता संदीप बंसल, स्माइल मैन के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वेश अस्थाना तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के निदेशक राजकुमार मित्तल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाज सेवा एवं स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए सम्मानित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मोनू चौरसिया को प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा प्रदान किया गया तथा स्मृति चिह्न पूर्व राज्य मंत्री नटवर गोयल द्वारा भेंट कर सम्मानित किया गया। मोनू चौरसिया अब तक 49 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं तथा वे लगातार रक्तदान शिविरों के आयोजन एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है। उनके इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है नीरज सिंह, विजय चौरसिया, सभासद जगदीश सोनी, तिलकराम वर्मा, बबलू गुप्ता, जीतू सिंह, किशन मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, संजीव सिंह, देवेंद्र सिंह ‘काका’, नरेंद्र सोनी , संतोष चौरसिया सहित तमाम क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाज सेवा की कामना की।
No comments:
Post a Comment