Jun 22, 2026

गोंडा: घर के सामने कूड़ा फेंकने पर विवाद , महिला व पुरुष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट


गोण्डा - घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, महिलाओं और पुरुषों ने आपस में जमकर मारपीट की। पहले दोनों पक्षों में गाली - गलौज हुई उसके बाद आपस में की मारपीट हुई। पूरा मामला मोतीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पेड़ारन गांव का है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि प्रकरण के संबंध में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद एवं मारपीट के प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।


No comments: