गोण्डा - मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक लाभार्थी 08 जून से 28 जून 2026 तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, गोंडा ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लाभ प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों को प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा।
योजनाओं की आवेदन प्रक्रिया, इकाई लागत, आवश्यक अभिलेखों तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन स्तर से यदि योजनाओं के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम लागू होंगे। साथ ही, पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे अथवा प्रतीक्षारत हैं, वे भी पुनः आवेदन कर सकते हैं।
योजनाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, गोंडा में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 6393935329 एवं 9718982932 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
No comments:
Post a Comment