गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्या के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो वाहनों से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों-01. आरिफ पुत्र सलीम, 02.नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा, 03. मो० इरफान उर्फ भूरे पुत्र लोधे को दत्तनगर मोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 अदद चोरी की बकरी/बकरा, घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कार्पियों गाड़ी व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
जनपद गोण्डा में विगत कुछ दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाएं प्रकाश में आयी थीं, उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में बकरी चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की गई तथा खुफिया सूचनाओं का प्रभावी संकलन किया गया। पुलिस टीमों की सक्रिय कार्यवाही के फलस्वरूप बकरी चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों- 01. आरिफ पुत्र सलीम, 02.नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा, 03. मो० इरफान उर्फ भूरे पुत्र लोधे को दत्तनगर मोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 अदद चोरी की बकरी/बकरा, घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कार्पियों गाड़ी व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ पुत्र सलीम ने बताया कि वह अपने साथी सलमान, रिजवान, नरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं मो0 इरफान उर्फ भूरे के साथ मिलकर जनपद गोण्डा, बहराइच एवं आसपास के क्षेत्रों में बकरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरोह के सदस्य पहले गांवों में घूमकर ऐसे घरों की रेकी करते हैं जहां बकरियां रखी जाती हैं, तत्पश्चात रात्रि में वाहन से पहुंचकर ताला तोड़कर बकरियों की चोरी कर लेते हैं तथा उन्हें अन्य जनपदों की मंडियों में बेच देते हैं। अभियुक्त आरिफ ने बताया कि दिनांक 04/05.06.2026 की रात्रि में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम खरथरी डैनियागंज, थाना करनैलगंज क्षेत्र से 05 बकरी एवं 04 बकरे चोरी किये थे। चोरी के पशुओं को अपने गांव में छिपाकर रखा गया था तथा दिनांक 08.06.2026 को उन्हें स्कॉर्पियो वाहन से बहराइच ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस से बचने हेतु वह आगे-आगे मोटरसाइकिल से चलकर रास्ते की रेकी कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरिफ ने यह भी स्वीकार किया कि लगभग दो माह पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर थाना करनैलगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 10 बकरियां चोरी कर उन्हें फतेहपुर (बाराबंकी) मंडी में ₹50,000/- में बेच दिया था, जिसमें उसके हिस्से के रुपये में से बरामद ₹1250/- शेष बचे थे। गिरफ्तार अभियुक्त नरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं मो0 इरफान उर्फ भूरे ने भी पूछताछ में उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर बकरी चोरी कर उन्हें बाजारों में बेचते हैं तथा प्राप्त धनराशि से अपना खर्च चलाते हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 09 अदद बकरी/बकरे, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, बजाज पल्सर मोटरसाइकिल एवं ₹1250/- नगद बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. आरिफ पुत्र सलीम, निवासी ग्राम उज्जैनी जमाल, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
02. नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा, निवासी ग्राम जरवलिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
03. मो० इरफान उर्फ भूरे पुत्र लोधे, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती।
No comments:
Post a Comment