May 21, 2026

गोण्डा: भाई ही बन गया भाई का दुश्मन, चाकुओं से हमला कर किया घायल



गोण्डा - नवाबगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत लोलपुर गांव में 
मामूली विवाद में भाई ही भाई का दुश्मन बन गया,टेबल फैन को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि विवाद में बड़े भाई पर छोटे भाई ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। छोटे भाई ने चाकू से सीने और पेट पर हमला कर बड़े भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद छोटे भाई मौके से भाग गया।

No comments: