उद्योग, व्यापार तथा श्रम बन्धुओं द्वारा अवगत कराये गये समस्याओं का समय से करें समाधान-जिलाधिकारी
गोण्डा - जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापार बन्धुओं की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। उद्योग बन्धु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्यवृत्ति की अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय।
सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग बंधुओं एवं व्यापार बन्धुओं व श्रम बन्धुओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान समय से करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग व अन्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें।
बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिये जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर समस्या का समय से समाधान करायें।
बैठक में युवा रोजगार योजना, इन्वेस्टर्स समिट सहित सभी अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में अतिक्रमण से जाम की बहुत बड़ी समस्या है जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें और एक टीम तैयार करके अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों से जाम की समस्याओं से निजात मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, एलडीएम विनोद तिवारी, आयकर विभाग के अधिकारीगण सहित उद्योग, व्यापार, श्रम बन्धु के पदाधिकारीगण अन्य सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment