गोण्डा - नवाबगंज के विश्नोहरपुर में 2 डंपरों की भिड़ंत हो गई, लेकिन कुशल रहा कि दोनों डंपरों के चालक सुरक्षित बच गए। घटना दत्तनगर के राजाराम चौराहे के पास हुई, दोनों डंपरों की टक्कर के बाद एक डंपर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि बालू ले जा रहे डंपर से खाली डंपर लड़ गया,
बड़ी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग में फंसे ड्राइवर को किसी तरह से बचाया जा सका। कटर मशीन से गेट काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया, वहीं घटना के बाद मौका देखकर दूसरा दूसरे डंपर का चालक फरार हो गया,
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से डंपर हटवाकर जाम खुलवाया गया।
No comments:
Post a Comment